गोह पुलिस ने एक नक्सली के साथ तीन कुर्की वारंटी को किया गिरफ्तार

औरंगाबाद। गोह पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर एक नक्सली के साथ तीन कुर्की वारंटी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मुंजहड़ा गाव निवासी नक्सली अवधेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। उस पर एडीजे 6 के तहत कुर्की वारंट निर्गत था। उस पर कई नक्सली घटना में शामिल होने की बात बताई जा रही है। कुड़वा गाव से जितेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है। उसपर एफटीसी सात के तहत वारंट निर्गत था। वह फरार चल रहा था। वहीं थानापुर गाव निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसपर नीलाम पदाधिकारी के द्वारा वारंट निर्गत किया गया था।

आनंदमूर्ति जी के मार्गों पर चलने का दिया संदेश यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार