सगे भाई- बहन तो किसी के बेटे के लापता होने से पसरा रहा सन्नाटा

गोपालगंज : सदर प्रखंड के मेहंदिया गांव के समीप गंडक नदी में नाव पलटने से दियारे इलाके के कई घरों में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। किसी के मां की मौत हो गई तो किसी के सगे भाई-बहन लापता हो गए हैं। इस घटना के बाद दियारे के कई घरों का चूल्हा नहीं जला। स्वजनों के चित्कार से ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं। नया टोला रजोखर गांव निवासी सगे भाई बहन भी नाव पर सवार होकर खेती करने नदी के उस पार जा रहे थे। जो नदी में डूब के बाद लापता हो गए हैं। वहीं कोटवा गांव की एक महिला भी अपने बेटे के साथ जलावन की लकड़ी काटने के लिए नदी पार कर रही थीं। इस हादसे में मां ऊषा देवी की मौत हो गई तथा इनका पुत्र सचिन कुमार लापता हो गया है। नाव पलटने से लापता हुए आठ लोगों के स्वजन नदी के तट पर पहुंच कर उनकी तलाश कर रहे हैं। इस दौरान उनकी आंखों से आंसुओं की धारा भी बहती रहे। जिसे देखकर लापता लोगों की तलाश करने में जुट अधिकारियों तथा ग्रामीणों के आंखें भी झलक गईं।

नाव में सवार थे क्षमता से अधिक लोग, हादसे के बाद मची अफरा तफरी यह भी पढ़ें
बताया जाता है कि जगीरी टोला पंचायत के नया टोला रजोखर गांव निवासी अवधेश प्रसाद की पुत्री अंजली कुमारी अपने छोटे भाई अजीत कुमार के साथ नाव पर सवार होकर खेती करने के लिए नदी उस पार जा रही थी। इस दौरान नाव पलटने से दोनों का कहीं पता नहीं चल सका है। सगे भाई बहनों के लापता होने से नया टोला रजोखर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया है। वहीं कोटवा गांव निवासी ऊषा देवी अपने पुत्र सचिन कुमार को अपने साथ लेकर नदी उस पार जलावन की लकड़ी काटने के लिए जा रही थी। इस नाव पलटने के बाद ग्रामीणों ने किसी तरफ से ऊषा देवी को नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन सदर अस्पताल में इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। वहीं इनका पुत्र सचिन कुमार लापता हो गया है।
इनसेट
गंडक नदी में डूब गया घर का इकलौता चिराग
मृतक महिला का घंटों पड़ा रहा शव, डीएम ने लगाई फटकार यह भी पढ़ें
गोपालगंज : मेहंदिया गांव के समीप नाव पलटने से हीरापाकड़ गांव के एक घर का इकलौता चिराग भी नदी में डूब कर बुझ गया। बताया जाता है कि हीरापाकड़ गांव निवासी देवेंद्र सिंह का पुत्र रोहित कुमार अपने घर के लिए जलावन का लकड़ी काटने के लिए नाव में सवार होकर नदी के उस पार जा रहा था। इसी बीच नाव नाव पलटने से रोहित कुमार नदी में डूब गया। इसका कुछ पता नहीं चल सका है। रोहित कुमार के लापता होने की जानकारी मिलते ही बहन रीमा कुमार, मां व चाचा चाची का रो रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने बताया कि रोहित कुमार घर का इकलौता लड़का था।
इनसेट
.. सरसों पसरा दिहे हम खेत से आवत बानी
गोपालगंज : गंडक नदी में नाव डूबने के साथ ही आठ घरों में चूल्हा नहीं जला। नाव में सवार कोटवा गांव निवासी राजकालो देवी के लापता होने की सूचना के बाद उनकी पुत्री सिधु अपने घर के आंगन में दहाड़ मार कर रोती रहीं। सिधु ने बताया कि माई खेत में जाए के पहिले कहली ह कि सरसों घामा में पसरा दिए, घर छोड़ के बाहर मत जईहे। बेटी के चित्कार सुन कर आसपास खड़े लोगों के आंखों से आंसू निकल गए। आसपास के लोगों ने बताया कि राजकालो देवी सुबह खाना बनाने के बाद अपनी बेटी सिधु कुमार के साथ खाना खा कर खेत में जाने के लिए निकल गईं। इनका खेत नदी के उस पार है। ये मेहंदिया गांव के समीप नाव में सवार हुई थीं। नाव पलटने के बाद इनका कुछ पता नहीं चल रहा है।
इनसेट
पिता के आंखों के सामने नदी में डूब गया कलेजे का टुकड़ा
गोपालगंज : मेहंदिया गांव निवासी प्रभु प्रसाद अपने पुत्र हरिलाल कुमार के साथ नाव में सवार होकर गंडक नदी के उस पर अपने खेत में लगी गेहूं की फसल को देखने जा रहे थे। इसी बीच नाव नदी में पलट गई। नाव पलटने के बाद ग्रामीणों ने प्रभु प्रसाद को किसी तरह से नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन उनका पुत्र हरिलाल कुमार लापता हो गया। प्रभु प्रसाद के कलेजे का टुकड़ा उनकी आंखों के समाने की नदी में डूब गया। प्रभु प्रसाद ने बताया कि नाव में अधिक लोगों को बैठाने का उन्होंने विरोध किया था। लेकिन नाव में सवार कुछ लोगों ने यह कह कर नाव को आगे बढ़ाने के लिए कह दिया कि कुछ दूर ही तो जाना है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार