शहर की सफाई के लिए आया ट्रॉली नप कार्यालय में बनी शोभा की वस्तु

- 48 लाख 24 हजार की लागत से 268 पीस हैंड ट्रॉली की हुई थी खरीद संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नगर परिषद क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर 48 लाख 24 हजार रुपये की लागत से 268 हैंड ट्रॉली मंगाई गई थी। जिसे शहर के सभी वार्डों में आवश्यकता अनुसार वितरण करना था। परंतु विडंबना यह है कि शहर वासियों के लिए लाया गया यह हैंड ट्रॉली नगर परिषद कार्यालय की शोभा का वस्तु बनकर रह गया है।

जानकारी हो कि यह हैंड ट्रॉली शहर की सड़कों एवं गलियों में लगने वाले झाड़ू के बाद जमा होने वाले कूड़े को ट्रॉली में बने सूखे एवं गिले खटाल में जमा करना है। जिसे ट्रॉली की मदद से कूड़ेदान में डाल देना है। इसके बाद शहर की सफाई में लगे ट्रैक्टर या टिपर द्वारा उसे उठाकर सेनेटरी लैंड में फेंक दिया जाता है। इस हैंड ट्रॉली की खरीदारी के लिए नगर परिषद प्रशासन द्वारा 48 लाख 24 हजार की राशि का भुगतान किया गया है। इस संबंध में पूछे जाने पर कार्यपालक पदाधिकारी सूर्यानंद सिंह ने बताया कि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत डीपीआर के आधार पर यह हैंड ट्रॉली की खरीदारी की गई है। सफाई जमादार के बीच 35 हैंड ट्रॉली का वितरण किया जा चुका है। बचे हुए हैंड ट्राली का वितरण भी जल्द कर दिया जाएगा।
ट्रेन परिचालन अस्त-व्यस्त, निजी वाहन मालिकों की चांदी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार