कल्याणपुर में बूढ़ी गंडक में डूबने से दो बच्चों की मौत

समस्तीपुर। कल्याणपुर प्रखंड के गोपालपुर वार्ड छह के दो बच्चों की गंडक नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार दोपहर की है। मृत बच्चों की पहचान नाथू नाथो सहनी के पुत्र 12 वर्षीय अनिल कुमार व रघुनाथ सहनी के पुत्र नौ वर्षीय पिटू कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीणों ने बताया कि घर से दोनों दोस्त बगल में स्थित घाट पर स्नान करने गए थे। पिटू सबसे पहले स्नान करने नदी में उतर गया। अचानक वह डूबने लगा। उसे डूबते देख अनिल भी नदी में कूद गया। लेकिन, दोनों एक साथ डूब गए। इस दौरान नदी घाट के किनारे मौजूद पिटू की बहन शिवानी ने बांध पर चढ़कर चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जुट गए। नदी की धारा में घुसकर गहरे पानी से काफी मशक्कत के बाद दोनों के शवों को निकाला। ग्रामीणों ने घटना की सूचना मुखिया, थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह व अंचलाधिकारी अभय पद दास को दी। दोनों पदाधिकारियों ने एसआइ अजीत कुमार त्रिवेदी, एएसआइ सुरेश प्रसाद गुप्ता व चौकीदार रामजी दास, जागेश्वर दास सहित सशस्त्र बल को घटनास्थल भेजा। अंचलाधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रतिवेदन आते ही आपदा विभाग से मिलने वाली सहायता राशि दी जाएगी। घटना के बाद दोनों के परिवार में कोहराम

समस्तीपुर की दवा मंडी पर भी कोरोना का पंजा यह भी पढ़ें
घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। दोनों बच्चे प्राथमिक विद्यालय, बालापुर में साथ अध्ययन कर रहे थे। इधर, मृतक अनिल की मां विधवा नीलम देवी, 80 वर्षीय दादा बिलट सहनी, मुफस्सिल थाना समस्तीपुर के मोरदीवा गांव के नाना बैजनाथ सहनी, मृतक के बड़े भाई आनंद कुमार, छोटी बहन चंदा कुमारी का रोते-रोते बुरा हाल है। दूसरी ओर रघुनाथ साहनी की पत्नी जानकी देवी अपने बेटे पिटू के वियोग में रो-रो कर बेहोश नीचे गिर रही थी। पुत्री शिवानी छोटे का भी रो-रो कर बुरा हाल था। जानकी रो-रोकर यही कह रही थी कि बाप परदेस में काम कर रहे हैं। उन्हें हम क्या जवाब देंगे। स्थानीय लक्ष्मी सहनी विनोद राय लालबाबू सहनी सहित कई ग्रामीण महिलाएं स्वजन को सांत्वना दे रहे थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार