बदल रहा मौसम, हल्की बौछार होने के आसार

बक्सर : पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर से उमड़-घुमड़ करते बादलों बीच हल्की बौछार होने के आसार बढ़ गए हैं। हालांकि, दो दिनों से तीव्र धूप के कारण मौसम में तापमान का ग्राफ बढ़ गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के लघु मौसम माप केंद्र, कुकुढ़ा से रविवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार जहां अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान भी 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, न्यूनतम तापमान में यह गिरावट बादलों के कारण आई है। अन्यथा, शनिवार को न्यूनतम तापमान बढ़कर लगभग 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।


परन्तु, बदलते मौसम में गर्मी की ओर बढ़ते कदम एक बार फिर से ठिठकने के आसार बढ़ गए हैं। इस क्रम में रविवार को आसमान में बादल मंडराते भी दिखे हैं, जो बारिश का अंदेशा लेकर आये हुए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर की वादियों में बर्फबारी व ओलावृष्टि हुई है। बताते हैं कि देश के मध्य प्रान्त में एक कोन्फ्लुएंस जोन बन रहा है। जिसे धीरे-धीरे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ने के चांस बने हुए हैं। कृषि विज्ञान केंद्र के डॉ. देवकरण ने बताया कि बदलते मौसम में तेज हवा के साथ हल्की बौछारें पड़ने की प्रबल संभावना है। बता दें कि, इससे पहले भी गत माह के 5 दिनों में ही मौसम का अधिकतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम पारा बढ़कर 24 तारीख को 15 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। तब जिले में औसतन 8.7 मिलीमीटर वर्षा हुई थी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार