हत्या मामले में फरार आरोपित की जल्द होगी गिरफ्तारी : मंत्री

गोपालगंज : शहा के अस्पताल चौक पर हुई सत्यजीत की हत्या की घटना के बाद रविवार को सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय उनके परिवार के लोगों से मुलाकात करने हजियापुर कैथवलिया पहुंचे। स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार के लोगों से मुलाकात करने के बाद सत्यजीत के हत्यारों की जल्छ गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इस बीच उन्होंने एसपी मनोज कुमार तिवारी से फोन पर घटना के संबंध में बातचीत की।

जानकारी के अनुसार हजियापुर कैथवलिया गांव निवासी सत्यजीत सिंह उर्फ छोटू की गत 26 फरवरी को अस्पताल चौक पर आपसी विवाद के बाद चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपित को नहीं पकड़ सकी है। इसकी सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय, पूर्व सांसद जनक राम सहित कई भाजपा नेता सत्यजीत सिंह उर्फ छोटू के स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने कहा कि सत्यजीत सिंह की हत्या करने वाले चाहे कहीं छुप जाएं, सरकार व प्रशासन उन्हें छोड़ने नही जा रही है। पुलिस अपना कार्य कर रही है। जल्द ही फरार आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी।
नदी में डूबे लोगों का सुराग नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण यह भी पढ़ें
इनसेट
.. आरोपितों को मिले सजा तब मेरे कलेजे को मिलेगी ठंडक
गोपालगंज : घटना के चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस सत्यजीत की हत्या मामले में मुख्य आरोपित अरबाज व सहबाज को गिरफ्तार नहीं कर सकीं है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर अब स्वजन सवाल उठाने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने मृतक के पिता अभय सिंह से जब बात किया तो अभय सिंह की आंखों से आंसू झलक गए। अभय सिंह ने कहा कि मेरे बेटे की हत्या करने वालों को जब तक सजा नही मिल जाएगी, मेरे कलेजे को ठंडक नहीं मिलेगी। पिता की आंखों में आंसू देख स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें संत्वाना देते हुए कहा कि सरकार आपके साथ है। पुलिस को थोड़ा समय दिया जाए। हत्या करने वाले बच नहीं सकते।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार