नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून को लेकर भाजपा की बैठक

पूर्णिया। भारतीय जनता पार्टी मंडल वरूणेश्वर के कार्यकर्ताओं की बैठक महर्षि मेंही पेट्रोल पंप परिसर में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सह रुपौली विधानसभा प्रभारी शेखर गुप्ता उर्फ संजय साह के अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन के नवनिर्वाचित सदस्य अरुण कुमार साह को पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिला संगठन में जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताई गयी। बैठक में संगठन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर निर्णय लिया गया। नागरिकता संशोधन अधिनियम कानून को लेकर विपक्ष के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को लोगों से संवाद बनाकर दूर करने इसमें किसी भी भारतीय नागरिक को नागरिकता नहीं जाने की बात कही गयी। बैठक में मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के गठन पर गहन विचार विमर्श किया गया । बैठक में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता चतुरानन साह उर्फ राजा बाबू, अखिलेश झा, रूद्र नारायण मंडल, मनोज जायसवाल, मंजू किस्कू, नारायण लखोटिया, सुकेश कुमार मंडल, संजय सिंह, महेश ठाकुर, मिथिलेश पासवान, उपेंद्र मंडल, रामबरन मंडल, महिला मोर्चा के अध्यक्ष सुनैना देवी, चंदन साह, चंदन कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

चाइल्ड लाइन कार्यालय में स्वच्छता कार्यशाला यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार