बच्चों ने धरती व जीवन बचाने को कोरे कागज पर उकेरी अपनी भावना

गोपालगंज : ग्लोबल वार्मिंग पूरे विश्व में चिता का विषय बना हुआ है। जलवायु परिवर्तन के साथ ग्लोबल वार्मिंग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पूरे देश में कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसके के साथ ही सड़क हादसे में जा रही लोगों की जानें को देखते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस मुहिम में दैनिक जागरण भी शामिल है। सोमवार को इसी कड़ी में शहर के गोपालगंज क्लब में दैनिक जागरण ने तारे जमीं पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा व जल संचयन विषय पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों बच्चों ने धरती व जीवन को बचाने के लिए कोरे कागज पर अपनी भावना उकेरी। पेंटिग के माध्यम से बच्चों ने लोगों को सड़क सुरक्षा व जल संचयन के प्रति जागरूक किया। इस प्रतियोगिता को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा।

नदी से दो किशार का शव बरामद यह भी पढ़ें
कार्यक्रम का थीम सड़क सुरक्षा और जल संचयन के प्रति नौनिहालों की जागरुकता को देखना था। हाथों में कोरे कागज को अपने साथ लेकर स्कूली छात्रों ने अपनी प्रतिभा की कल्पना को रंगों के माध्यम से दिखाने का प्रयास किया। किसी ने सड़क दुर्घटना में अपना अनमोल जीवन गंवा रहे लोगों को कैसे बचना है, इसकी चित्रकारी कर यह संदेश देने का प्रयास किया थोड़ी सी जागरुकता हमें अपनों से दूर होने से बचा सकती है। वहीं जल संरक्षण को लेकर सीनियर वर्ग के बच्चों ने पानी को बचाने के लिए अपनी भावनाएं उकेरी। करीब तीन घंटे तक आयोजित इस कार्यक्रम में छह सौ से अधिक बच्चों ने कागज पर अपनी भावनाओं का रंग भरा। इस प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में शामिल वर्ग एक से चार के बच्चों ने सड़क सुरक्षा और सीनियर ग्रुप ने वर्ग पांच से आठ के छात्रों ने जल संचयन के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर अपनी मनोभावना की कल्पना को ड्राइंग शीट पर उतारा।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ आरएम पब्लिक स्कूल, विशंभरापुर मांझा के निदेशक इंजीनियर विकास कुमार, जिला प्राइवेट स्कूल यूनियन के सचिव सह बिहार विकास विद्यालय के निदेशक अनिल कुमार श्रीवास्तव, आचार्य श्री सुदर्शन सेंट्रल स्कूल के निदेश विजय सिंह, बीबीसी मिशन स्कूल के निदेशक फैज अहमद, गोपालगंज क्लब के सेक्रेटरी परमात्मा सिंह, भगवान सहाय सेंट्रल स्कूल हरखुआ रोड गोपालगंज के निदेशक प्रियरंजन सहाय, दैनिक जागरण के सहायक प्रबंधक मार्केटिग विनित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अपने संबोधन में आरएम पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर इंजीनियर विकास कुमार, आचार्य श्री सुदर्शन सेन्ट्रल स्कूल के डायरेक्टर विजय कुमार, बाबू भगवान सहायक सेन्ट्रल स्कूल के डायरेक्टर प्रियरंजन सहाय, बीबीसी पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर फैज अहमद, डा. ग्रेस नंदी इंगलिश स्कूल की प्राचार्या डॉ. एलोरा नंदी, बिहार विकास विद्यालय के डायरेक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव, दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर प्रभुनंदन प्रसाद, यूनिक चिल्ट्रेन स्कूल के डायरेक्टर हसनैन अख्तर, गोपालगंज क्लब के सेक्रेटरी परमात्मा सिंह, गोपालगंज फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष रंजन उर्फ मिकू सिंह ने कहा कि दैनिक जागरण ने बच्चों के लिए जो प्लेटफार्म दिया इससे बच्चों को आगे चलकर पेंटिग में काफी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों का मनोबल बढ़ता है। आज के प्रतियोगिता की दौड़ में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी बच्चों को आगे बढ़ने की जरुरत है। इसी तरह के बच्चे आगे चलकर देश और दुनियां में ना केवल जिला और राज्य का नाम रोशन करते हैं बल्कि देश का नाम भी रोशन करते हैं। इसके लिए दैनिक जागरण विशेष रूप से धन्यवाद के पात्र हैं।
इनसेट

पेंटिग प्रतियोगिता में जिलास्तर पर इन बच्चों को मिला स्थान
गोपालगंज : जिलास्तर पर जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर आचार्य श्री सुदर्शन सेन्ट्रल स्कूल के वर्ग दो के छात्र ऋशु कुमार, द्वितीय स्थान पर बाबू भगवान सहाय सेन्ट्रल स्कूल की तनु कुमारी, तृतीय स्थान पर यूनिक चिल्ड्रेन स्कूल की शालिनी खातून और चौथे स्थान पर डा. नंदी ग्रेस इंगलिश स्कूल के वर्ग तीन के छात्र राज कुमार को प्राप्त हुआ। वहीं सीनियर वर्ग में आरएम पब्लिक स्कूल के वर्ग आठ के कुश कुमार को प्रथम, विकास विकास विद्यालय के वर्ग छह की छात्रा इंशिता रॉय को द्वितीय, दिल्ली पब्लिक स्कूल की वर्ग छह की छात्रा प्राची कुमारी को तृतीय और चौथे स्थान पर बीबीसी मिशन पब्लिक स्कूल के वर्ग सात के छात्र अनुप कुमार को मिला।
इनसेट
स्कूल स्तर पर चयनित बच्चे
आरएम पब्लिक स्कूल, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. सत्यम कुमार : वर्ग छह
2. सबरे आलम : वर्ग छह
3. आकृति कुमारी : वर्ग सात
जूनियर वर्ग
1. दिव्यम कुमार
2. खुशी कुमारी
3. पियुष कुमार
आचार्य श्री सुदर्शन सेन्ट्रल स्कूल, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. आशुतोष कुमार : वर्ग सात
2. राहुल सिंह : वर्ग छह
3. प्रिस राज : वर्ग पांच
जूनियर वर्ग
1. सोनाली कुमारी : वर्ग चार
2. निशि कुमारी : वर्ग चार
3. तसीम फातिम : वर्ग एक
बीबीसी मिशन स्कूल, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. पलक पुनील : वर्ग सात
2. रानी कुमारी : वर्ग सात
3. सोनी कुमारी : वर्ग सात
डीपीएस पब्लिक स्कूल, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. प्रत्युष कुमार : वर्ग सात
2. मुस्कान खातून : वर्ग छह
3. प्रतिका कुमारी : वर्ग छह
जूनियर वर्ग
1. अविका कुमारी : वर्ग तीन
2. सुषमा कुमारी : वर्ग तीन
3. हर्षिता कुमारी : वर्ग तीन
डॉ. नंदी ग्रेस इंग्लिश स्कूल, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. साबिर हुसैन : वर्ग आठ
2. दीप्ति श्रीवास्तव : वर्ग आठ
3. सत्यम सिंह : कक्षा आठ
जूनियर वर्ग
1. करण शर्मा : वर्ग तीन
2. अंकित कुमार : वर्ग तीन
3. रौनक सिंह : वर्ग प्रथम
बिहार विकास विद्यालय, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. प्रियांशी उपाध्याय : वर्ग आठ
2. उज्जवल सिंह : वर्ग छह
3. मेघा सिंह : वर्ग आठ
जूनियर वर्ग
1. नंदनी गुप्ता : वर्ग चार
2. प्रियंम गुप्ता : वर्ग चार
3. अंशिका गुप्ता : वर्ग चार
बाबू भगवान सहाय सेंट्रल स्कूल, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. श्रृष्टि कुमारी : वर्ग आठ
2. अर्पणा सिंह : वर्ग सात
3. साहिल जावेद : वर्ग पांच
जूनियर वर्ग
1. भवानी कुमारी : वर्ग दो
2. जय किशान : वर्ग तीन
3. सुधा कुमारी : वर्ग तीन
यूनिक चिल्ड्रेन्स स्कूल, गोपालगंज
सीनियर वर्ग
1. आदिल नूर : वर्ग छह
2. सुहाना अलनूर : वर्ग छह
3. साहिबा नूर : वर्ग सात
जूनियर वर्ग
1. मदीहा सकीन : वर्ग चार
2. इमरान आलम अंसारी : वर्ग चार
3. अर्पणा कुमारी : वर्ग तीन

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार