तालाब खुदाई में मिली प्राचीन मूर्ती

जहानाबाद : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत केउर गांव में पोखर की खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्ति निकली है। काला चमकीला पत्थर की मूर्ति मूल्यवान बताया जा रहा है। मूर्ति देवी की है।

मिली जानकारी के अनुसार तालाब खुदाई के लिए जेसीबी का उपयोग किया जा रहा था। मिट्टी काटने के दौरान मौजूद लोगों की नजर चमकते पत्थर पर पड़ी। मिट्टी हटाया गया तो काला पत्थर निकला। यह देवी की मूर्ति प्राचीन काल की बताई जा रही है। हालांकि खुदाई के क्रम में मूर्ति खंडित हो गया है। गांव के लोगों ने मूर्ति को स्थानीय शिव मंदिर में स्थापित कर दिया। उसे देखने के लिए लोगों के आने का ताता लगा हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी यहां काले पत्थर की मूर्ति मिली थी जिसका रखरखाव का कोई प्रबंध नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार इस गांव के आसपास पांच से 10 फीट मिट्टी खोदने पर कुछ ना कुछ कलाकृति और मूर्तियों का अवशेष मिलता है। ग्रामीण बताते हैं कि यहां पाल वंश के समय की मूर्तियां मिलती है। लोगों की मान्यता है कि यहां पर सिद्धि प्राप्त करने के लिए पूजा अर्चना की जाती थी। पूर्व मुखिया कमलेश प्रसाद एवं वर्तमान मुखिया संगीता देवी ने कहा कि धार्मिक रूप से चर्चित इस स्थान को और अधिक विकसित करने की जरूरत है।
शराब भट्ठी ध्वस्त, 40 क्विंटल महुआ किया नष्ट यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार