संगठन को मजबूत बनाएं ताकि चुनाव में बुलंद हो पार्टी का झंडा

अरवल । भाजपा के नवनिर्मित कार्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय पासवान की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे समाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न वर्गों के महत्वपूर्ण विषयों को समाहित करने का प्रयास किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री सुशील चौधरी ,आईटी सेल के प्रदेश के क्षेत्रीय प्रभारी शुभम राज, सीडी शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा , सोनू शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस मौके पर शंकर सिंह ,श्रीकांत शर्मा, चंद्र भूषण सिंह, सुनीता सिन्हा , बालेश्वर शर्मा , शेषनाथ ठाकुर, राम विनय शर्मा, आनंद चंद्रवंशी ,क्ष संजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। जिलाध्यक्ष अजय पासवान ने कहा कि भाजपा की मजबूती के लिए खून पसीना एक कर दिन रात मेहनत करने को तैयार हैं। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी,श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार कर रहे हैं। । किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर भाजपा के पक्ष में प्रचार करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने का आह्वान किया।

तामसी भोजन व पश्चिमी सभ्यता के बढ़ते प्रभाव के कारण हो रही अशांति यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार