अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार, वाहन जब्त

संवाद सूत्र, हवेली खड़गपुर (मुंगेर): खड़गपुर थाना पुलिस ने सोहन लाल यादव चौक के समीप अवैध देसी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मिटू कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चेकिग के दौरान सोहनलाल यादव चौक के समीप एक नैनो कार जेएच 10 एसी 2380 की जांच की गई।

जिसमें 10 लीटर देसी शराब बरामद की गई है। मामले में गिरफ्तार गिरिडीह जिले के हारोड़ी निवासी संजय सिंह ने बताया कि हम अंग्रेजी शराब झारखंड से लाकर बनबरसा निवासी मंगल मुर्मू को सप्लाई करते हैं और इधर से देसी शराब ले जा रहे थे।

गिरफ्तार संजय सिंह के निशानदेही के आधार पर खड़गपुर थाना पुलिस ने बनबरसा निवासी मंगल मुर्मू के घर छापेमारी की जहां अवैध देसी शराब बरामद की गई है। मामले में संजय सिंह तथा मंगल मुर्मू को जेल भेज दिया गया है। मामले में एक नैनो कार जब्त की गई है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार