बैठक में चैती दुर्गा पूजा कमेटी गठित

सहरसा। प्रियवर्त उच्च विद्यालय पंचगछिया परिसर में आयोजित ग्रामीणों की बैठक में चैती दुर्गा पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। मुखिया सुरेश चौधरी की अध्यक्षता एवं पैक्स अध्यक्ष अशोक महतो के संचालन में संपन्न बैठक में आगामी 25 मार्च से शुरू होने वाली चैती दुर्गा पूजा की सफलता को लेकर एक पूजा समिति का गठन किया गया। सुरेश चौधरी को पूजा समिति का अध्यक्ष, अशोक महतो को सचिव एवं संजय महतो, ब्रजेश महतो, जितेन्द्र राय को सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रामचंद्र हरि, संजय राय, राजेश महतो, लालेश्वर राय, जितेन्द्र महतो, रविंद्र महतो, रंजीत मुखिया को समिति का सदस्य बनाया गया है।

बिजली चोरी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार