दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, शव बरामद

हाजीपुर । देसरी थाने के महमदपुर लखनपुर में दहेज के लिए ससुराल वालों ने 25 वर्षीय विवाहिता की हत्या गला दबाकर कर दी। घटना के बाद शव को घर में लटका दिया ताकि आत्महत्या का रूप दिया जा सके। जानकारी मिलते पुलिस ने घटनास्थल पहुंच मामले का जांच की। मृतका के मायके वाले भी आ गए और अपनी पुत्री की हत्या का आरोप घर के सदस्यों पर लगाने लगे। मृतक महिला का नाम रूबी देवी है। वह दीपक पासवान की पत्नी थी। मृतका का मायके बिदुपुर थाने के मधुरापुर गांव में है। रूबी के पिता उमेश पासवान ने पुलिस को बताया कि रूबी की हत्या संपत्ति बंटवारे और दहेज हत्या के लिए उसकी सास शकुंतला देवी, भैंसुर अनिल पासवान, गोतनी सुचिता देवी और एक पड़ोसी ने मिलकर किया है।

विधायक की लूटी गई राइफल बरामद यह भी पढ़ें
दारोगा मनोज ठाकुर ने बताया देर शाम शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रूबी को एक चार वर्ष का पुत्र और दो वर्ष की एक पुत्री है। पति मजदूरी करता है। पति घर से मजदूरी करने के लिए सुबह में निकल गया तो दोपहर में रूबी की हत्या कर गले में फंदा डालकर कमरे में लटका दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हकीकत पता चल सकेगा। आरोपित फरार हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार