सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

पूर्णिया। हसनगंज थाना क्षेत्र के दुवासय में सड़क दुर्घटना में शक्रवार की देर रात्रि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर गाव के एक 27 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। शनिवार को मृतक संजय कुमार यादव का शव घर पहुंचने पर गाव के लोगों की भीड़ मृतक के घर पर उमड़ पड़ी। घटना के संबंध में बताया कि संजय शुक्रवार की शाम अपने ससुराल दुआसय भारीडीह से वापस अपने घर जा रहे थे। बाइक अनियंत्रित होकर पुल में टकरा गई जिससे वे नीचे गिर गए। दुर्घटना बाद वे पूरी रात पुल के नीचे पानी में बेहोश पड़े रहे। सुबह जब मजदूर पुल का काम करने पहुंचे तो वहा बेहोश इन्हें देखा तो पाया कि सास चल रही थी। मजदूरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज कटिहार पहुंचाया जहा डॉक्टर ने घायल की स्थिति नाजुक देखते हुए बेहतर इलाज हेतु पूर्णिया रेफर कर दिया। पूर्णिया सदर अस्पताल जाने के क्रम में हीं घायल युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की शादी दो वर्ष पूर्व दुआसे में हुई थी। मृतक के पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंगद मंडल मृतक के घर पहुँचकर घटना पर दु:ख जताते हुए परिजनों को ढाढस बंधाया।

कवैया के मुखिया का निर्वाचन रद करने का आदेश यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार