महिला दिवस पर जगह-जगह हुआ समारोहों का आयोजन

जहानाबाद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जगह-जगह समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। स्थानीय पुलिस लाइन में महिला पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान 20 महिला पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य जांच की गई । कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी मनीष ने किया।

चिकित्सकों ने कहा कि कई घातक बीमारियां छोटी चूक से ही होता है। देशभर में गर्भाशय कैंसर से प्रति सात मिनट में एक महिला की मौत हो रही है। लोक शिक्षण संस्थान में आयोजित समारोह में निदेशिका प्रतिमा कुमारी ने कहा कि महिलाओं को आत्मविश्वास से भरा होना चाहिए। महिलाएं पुरूषों से किसी भी मायने में कम नहीं है। कृतिमा सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों में जिस तरह से सूझबूझ दिखाई वह महिलाओं के लिए प्रेरणादायी है। स्नहेलता सिन्हा, विभा सिन्हा,नीता खत्री, सुनिता कुमारी, उपेंद्र कुमार, गुड्डु कुमार समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम के अंत में रंग गुलाल लगा एक दूसरे को होली की शुभकामना दी गई। इधर अभियान संस्था के द्वारा भदसारा गांव में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान दहेज प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों के खात्मे का संकल्प लिया गया। मौके पर चितरंजन कुमार, संगीता कुमारी, लक्ष्मीणिया देवी, कंचन देवी समेत अन्य महिलाओं ने अपनी बातें रखी। बिहार कला एवं संस्कृति विकास संस्थान के अध्यक्ष प्रो. चंद्रिका प्रसाद यादव के नेतृत्व में हुलासगंज प्रखंड के कसियावां में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रो. चंद्रप्रकाश, सरिता देवी, मनोरमा देवी, सत्येंद्र यादव, लवकुश, राम नारायण यादव, किरण शर्मा आदि लोग मौजूद थे। नेहरू युवा केंद्र द्वारा होरिलगंज में समारोह आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया गया। मौके पर कृषि सलाहकार देवेंद्र कुमार ने महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। स्वयंसेवी संस्था ज्योति द्वारा भी सम्मान का आयोजन किया गया। संस्था के अध्यक्ष अरविद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भाजपा नेत्री इंदु कश्यप ने महिलाओं द्वारा समाज के हित में किए गए कार्यों की चर्चा की। इस मौके पर संस्था द्वारा अनिता देवी, सुनैना देवी, रवण देवी, गुड़िया देवी तथा बंटी देवी को सम्मानित किया गया। युवा आइकॉन अमित कुमार ने कहा कि हमलोग महिलाओं के उत्थान के लिए जन जागरूकता अभियान संचालित करेंगे। कार्यक्रम में ज्योति कुमारी, कुमारी मीरा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी। इधर एलओसी सेना भर्ती केंद्र मखदुमपुर द्वारा भी महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य शिशु कुमार, इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार, राजीव कुमार, सन्नी प्रकाश ,सुबोध कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे। उधर मोदनगंज प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में वरीय वैज्ञानिक डॉ शोभा रानी की अध्यक्षता में समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर महिलाओं को उद्यम से जोड़ने पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
सम्मानित की गई महिलाएं यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार