सम्मानित की गई महिलाएं

जहानाबाद : जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है। उक्त बातें कुर्मा संस्कृति स्कूल के प्रांगण में संस्थापक ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप के चेयरमैन शंकर कुमार ने कही। स्कूली बच्चों द्वारा मनोहारी झांकिया प्रस्तुत की एवं होली गीत भी गाए। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को चेयरमैन ने सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सहराना की। सम्मानित होने वाली महिलाओं में उचिटा पंचायत के पूर्व मुखिया साइदा अहमद,भारथू हाई स्कूल के शिक्षिका आरती कुमारी,अधिवक्ता विनिता कुमारी,जिप अध्यक्ष आभा रानी, पूर्व अध्यक्ष डॉ अनुराधा सिन्हा, संगीता सिंह, 2019 के इंटर टॉपर आनंदी कुमारी,नप के वार्ड पार्षद जैनब खातुन,शराब विरोधी आंदोलन के प्रणेता इंदू कुमारी, पूर्व जिप सदस्य कुंती देवी, अनीसा अनवर, शिक्षिका सुनैना कुमारी,मतदाता जागरुकता अभियान के ब्रांड अंबेसडर रश्मि कुमारी, अमथुआ के मुखिया प्रमिला देवी,सत्यम शिवम सुंदरम ग्रुप ट्रस्टी के नीलू देवी शामिल हैं।


संस्थान के अध्यक्ष ने कहा कि पारंपरिक भारतीय समाज में आज भी कुछ ऐसी जड़ता व मान्यताएं हैं जो महिलाओं को अपेक्षित रूप से स्वतंत्र होकर काम करने में बाधक बनी हुई है। इस जड़ता से बाहर निकालने के लिए समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ ही जिम्मेदार संस्थाओं को आगे आना होगा। बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सार्वजनिक रूप से सम्मान देने से समाज में अन्य महिलाएं भी उत्कृष्ट कार्य को ले प्रेरित होंगी। इस मौके पर प्राचार्य जे हेनरी डेविड के अलावा 12 संस्थाओं के प्राचार्य भी मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार