विस चुनाव की तैयारी में जुट जाएं भाजपा कार्यकर्ता

जहानाबाद : शहर के एक मैरेज हॉल में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति एवं सोशल मीडिया की संयुक्त बैठक कृष्णा गार्डन मैरिज हॉल आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह एवं प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा शामिल हुए। सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया । इसके बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह का स्वागत जिलाध्यक्ष के द्वारा अंग वस्त्र देकर किया गया। इसके बाद मंच पर मौजूद सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत जिले के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष के द्वारा अध्यक्षीय संबोधन के दौरान जिला कार्यसमिति की पहली बैठक में आगत सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी नवनिर्वाचित जिले के पदाधिकारी ,जिला कार्यसमिति के सदस्य , मंडल अध्यक्ष एवं मंडल के महामंत्री मंच मोर्चा के सभी अध्यक्ष ,संयोजक आईटी सेल के सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने में सहयोग प्रदान करें। मैं आप सभी लोगों के सहयोग से संगठन को सर्वव्यापी एवं सर्वस्पर्शी बनाना चाहता हूं। हम सबका साथ एवं सबका विश्वास हासिल कर पार्टी को मजबूत बनाना चाहते हैं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों को अपने अपने शक्ति केंद्रों पर प्रवास करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी बूथ टीमों एवं शक्ति केंद्र की मजबूती पर बल दिया। सभी मंडल अध्यक्षों को अपने कमेटी का गठन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हम तीनों विधानसभा चुनाव कैसे जीतें इस पर सभी लोगों को आपस में समन्वय बनाकर काम करना चाहिए। प्रदेश महामंत्री सह विधान पार्षद राधा मोहन शर्मा ने कहा कि हमें आज से ही चुनाव की तैयारी में लग जाना चाहिए एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को टीम भावना से काम करना चाहिए। बैठक को संबोधित करने वालों में निवर्तमान जिलाध्यक्ष पूनम सिन्हा पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार तिलक देव शर्मा , नरेश कुमार ,कुमार अवधेश प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजीत शर्मा , इंदु कश्यप शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निरंजन कुमार बबलू एवं धन्यवाद ज्ञापन धर्मेंद्र कुमार चौहान ने किया। कार्यक्रम में रवि रंजन, मनोरंजन कुमार बिक्कू रानी कुमारी तिलेश्वर कौशिक सुनीता कुमारी विमल कुमार विजय कुमार सिंह ,सोहन प्रसाद कक्कू जिला मीडिया प्रभारी जयराम शर्मा , रौशन कुमार , जयप्रकाश केसरी आदि लोग मौजूद थे।

सम्मानित की गई महिलाएं यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार