पुलिस पर पथराव कर अभियुक्त को छुड़ाया

जहानाबाद : भेलावर ओपी क्षेत्र के बारा गांव में पुलिस पर पथराव कर गिरफ्तार अभियुक्त को छुड़ा लिया। इस सिलसिले में जमादार उमेश चौधरी के वयान के आधार पर 36 नामजद तथा 25 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पथराव के कारण जमादार उमेश चौधरी के साथ ही पांच पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जख्मी लोगों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में कराया गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार होलिका दहन को लेकर वहां दो गुटों के बीच विवाद चल रहा था। इसके कारण पुलिस की प्रतिनियुक्ति की गई थी। पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों गुटों के लोग भीड़ गए। हालांकि पुलिस कर्मियों द्वारा बीच-बचाव किया गया लेकिन वे लोग मानने को तैयार नही थे। वे लोग पुलिस पर ही पथराव करने लगे। जानकारी मिलते ही ओपीध्यक्ष मुकेश कुमार भी वहां पहुंचे। उनके द्वारा एक देशी लोडेड कट्टे के साथ एक युवक को पकड़ा गया। जब वे उसे अपने साथ ले जाने लगे तो पुलिस पर पथराव कर उसे छुड़ा लिया गया। हालांकि पुलिस कट्टे को बरामद कर ली।

ड्यूटी से गायब 20 प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों का वेतन बंद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार