ज्योतिरादित्य सिधिया के भाजपा में शामिल होने कार्यकर्ताओं में खुशी

संवाद सू, ठाकुरगंज (किशनगंज): भारतीय जनता पार्टी में मध्यप्रदेश के दिग्गज युवा नेता ज्योतिरादित्य सिधिया के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने का ठाकुरगंज भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है।सभी ने कहा कि कांग्रेस का हाथ छोड़ थामा कमल।सभी ने कहा कि सिधिया के भाजपा में शामिल होने पर मध्यप्रदेश को बल मिलेगा और भाजपा में और अधिक मजबूती मिलेगी।कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज हम सबके लिए बहुत खुशी का दिन है और पार्टी की वरिष्ठतम नेता स्वर्गीय राजमाता सिधिया जी को याद कर रहे हैं। भारतीय जनसंघ और भाजपा के विचारधारा को बढ़ाने में बहुत बड़ा योगदान रहा है। राजमाता का सपना पूरा हुआ। सभी ने कहा कि मध्यप्रदेश में जल्द बनेगी भाजपा की सरकार। स्वागत करने वालो में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष मोती लाल सराफ, कपिल देव सिंह, सिपाही यादव, भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, भाजपा नेता देवकी अग्रवाल, बिनोद यादव, बिजली सिंह, मुखिया मोहन सिंह, संजय पोद्दार, प्रमोद राज चौधरी, भाजपा युवा नेता अमित कुमार सिंहा, नगर अध्यक्ष गौरव गुप्ता, धनंजय सिंह, मुखिया तरुण सिंह, राजेश करनानी, सपन भट्टाचार्या, मनमोहन साह, सन्नी झा, पुष्पराज सिंह, अनिल महाराज, विजय शर्मा, हंसराज नखत, निरंजन मंत्री, प्रदीप जैन, हरि पंडित, पप्पू तिवारी, गुड्डू सिंह, अतुल सिंह, इंद्रजीत चौधरी, अंजली मंडल, आशालता हेम्ब्रम, अनुपम देवी, अनंत गोस्वामी, गोपेश यादव, अरविद झा सहित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार