मटका फोड़ महिलाओं ने किया खुशी का इजहार

जहानाबाद : अब तक होली पर्व में पुरुष हीं मटका फोड़ने में सहभागी बनते थे लेकिन इन दिनों महिलाएं भी इसे अपने हाथ में ले ली है। स्थानीय मलहचक मोहल्ले में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित हुई और उनलोगों ने मटका फोड़ने का आयोजन किया। महिलाओं द्वारा मटका के इस आयोजन को लेकर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। पहले के पुरुषों द्वारा किए गए आयोजन के तरह हीं इसे भी देखा जा रहा था। जब महिलाएं मटका फोड़ने के लिए अपने सहेलियों के कंधों के सहारे उपर चढ़ रही थी तो उस पर पानी का बौछार किया जा रहा था। हालांकि इसके बाद भी वे लोग अपनी हिम्मत नहीं हार रही थी। इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं झुमती रही और मटका फोड़ने के दौरान खुशी का इजहार करती रही।आकर्षक तरीके से मटका फोड़ रही महिलाओं के जज्बे को देखने के लिए न सिर्फ भीड़ लग रही थी बल्कि वहां मौजूद लोग उनलोगों की हिम्मत का दाद भी दे रहे थे।

ड्यूटी से गायब 20 प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों का वेतन बंद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार