दो पक्षों के बीच मारपीट व पथराव में एक घायल

पकरीबरावां थाना क्षेत्र के थालपोस गांव में गुरुवार की सुबह दो पक्षों के बीच मारपीट, पथराव व गोलीबारी की घटना हुई। मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। चार लोगों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि पुलिस ने गोलीबारी का साक्ष्य मिलने से इंकार किया है।

बताया जाता है कि नंदे चौधरी एवं महेंद्र चौधरी के बीच बुधवार की शाम किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। रात में रुक-रुककर दोनों पक्षों के बीच झड़प होता रहा। सुबह में मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट व पथराव हुआ। मारपीट में राजेश चौधरी घायल हो गया। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर गोलीबारी का करने का आरोप भी लगाया है।

थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस को मौके से कुछ ऐसा नहीं मिला जिससे गोलीबारी की पुष्टि हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। जिसमें घायल राजेश चौधरी एवं सुरेश चौधरी नशे में पाया गया। जांच में दोनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक दोनों पक्षों में से किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलते ही एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दोनों शराबियों को जेल भेज दिया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार