यादगार होगा स्थापना दिवस समारोह, आयोजित होंगे कई कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, सुपौल: सांस्कृतिक, धार्मिक एवं आध्यात्मिक समृद्धि से संपन्न कोसी के सुपौल जिले के स्थापना दिवस समारोह को यादगार व ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला प्रशासन जीजान से जुटा हुआ है। मुख्य समारोह स्थल स्थानीय गांधी मैदान को सजाया संवारा जा रहा है। समाहरणालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों की साफ-सफाई करवाई गई है। 14 मार्च यानी शनिवार को मनाए जाने वाले स्थापना दिवस समारोह को ले जोर-शोर से तैयारी चल रही है। स्थापना दिवस को लेकर सभी सरकारी कार्यालय सुबह 6.30 बजे खुल जाएंगे।

कार्यक्रम की शुरुआत मैराथन दौड़ से होगी। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी को जवाबदेही दी गई है। इस दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रा भाग लेंगे। सुबह सात बजे गांधी मैदान से दौड़ शुरू होकर शहर के विभिन्न भागों से होकर पुन: नौ बजे गांधी मैदान में संपन्न होगी। फैंसी क्रिकेट मैच की जिम्मेवारी अनुमंडल पदाधिकारी को दी गई है। यह मैच प्रशासन एकादश और नागरिक एकादश के बीच होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 5.30 बजे शुरू होगा। इसमें स्कूली बच्चे और जिले के नामचीन कलाकार भाग लेंगे। इसके अलावा स्टॉल के लिए विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए शहरवासी भी उत्सुक नजर आ रहे हैं। स्थापना दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक भी की गई है। बैठक में कार्यक्रम की सफलता के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।
ठगे जा रहे उपभोक्ता यह भी पढ़ें
-----------------------
स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम
-6.30 बजे प्रात:- सभी कार्यालय की संबंधित कर्मियों द्वारा साफ-सफाई।
-7 बजे प्रात:- मैराथन दौड़।
-11 बजे:- मुख्य कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान में
-स्मारिका का विमोचन
-स्टॉल का उद्घाटन
-2 बजे:- फैंसी क्रिकेट मैच।
-5.30 बजे:- जिला स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार