संगठन को मजबूत करने पर बल

जमुई। रेलवे कर्मचारी एके पाठक के आवास पर कृषि एवं ग्रामीण मजदूर संघ जमुई की बैठक भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष परमेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। साथ ही केन्द्र एवं राज्य सरकार मजदूर विरोधी है जिसके विरोध में हल्ला बोल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि भारतीय मजदूर संघ जिले के सभी प्रखंडों में सर्वे का कार्य चलाएगा जिसमें किसान, मजदूर, बीड़ी मजदूर, मनरेगा मजदूर एवं राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन आदि पर चर्चा किया जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री मदन यादव, उपाध्यक्ष प्रमेश्वर यादव, कोषाध्यक्ष किशोरी साव, संगठन मंत्री गणेश यादव, कार्यकारिणी सदस्य में मथुरा यादव, नरेश यादव, बेबी कुमारी, आरती देवी, राजेन्द्र यादव, महेन्द्र यादव, विजय यादव, अजय यादव आदि कई लोग उपस्थित थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार