भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया जिला कमेटी का विस्तार

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने शुक्रवार को जिला कमेटी का विस्तार किया है। ब्रजेंद्र सिंह, वीणा कुशवाहा, कुमार बलिराम सिंह, रवींद्र शर्मा, परमानंद पासवान, अनिल गुप्ता, सतीश कुमार सिंह व सुप्रिया मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। रविशंकर शर्मा, राकेश सिंह व दीनानाथ विश्वकर्मा को जिला मंत्री मनोनीत किया गया। वहीं विजय प्रसाद निराला, भोला यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, उज्जवल कुमार सिंह, रंजीत कुशवाहा, विभूति शर्मा, शकुंतला देवी व सुनैना देवी को जिला मंत्री बनाया गया। नवीनगर के सुशील कुमार को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं रजनीश शर्मा, सुदर्शन शर्मा व कवि संतोष कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी बनाया गया। अश्विनी तिवारी, आलोक कुमार सिंह, मितेंद्र कुमार, देवेश शर्मा व अनिल मालाकार को प्रवक्ता पद पर मनोनीत किया गया। जब कार्यालय प्रभारी का जिम्मा रघुनाथ राम को दिया गया है। गौरव अकेला को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष, अनिता सिंह को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष एवं पप्पू विश्वकर्मा को अनुसूचित जनजाति के जिलाध्यक्ष बनाया गया। जिलाध्यक्ष संजय मेहता ने बताया कि सभी नवमनोनित पदाधिकारियों के सहयोग से पार्टी व समाज के हित में बेहतर कार्य किया जाएगा। इधर अनिता सिंह को भाजपा महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा नेता नीलमणि ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

पृथ्वीराज चौहान की पुण्यतिथि पर शौर्य, बलिदान पर हुई चर्चा यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार