दिल्ली में कोरोना वायरस से हूई पहली मौत, 69 वर्षीय महिला ने जान गवाई।

13 Mar, 2020 11:20 PM | Saroj Kumar 678

देश में कोरोना वायरस से मौत का दूसरा मामला सामने आया है। दिल्ली में कोरोना वायरस से पीड़ित 69 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये महिला उस व्यक्ति की मां है जो जापान और जेनेवा से इटली होते हुए भारत आया था। देश में कोरोना से मौत का ये दूसरा मामला है। मंगलवार को कर्नाटक के कलबुर्गी में 70 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। जापान-इटली गया था महिला का बेटा


जापान, इटली और जेनेवा से होते हुए दिल्ली पहुंचे कारोबारी से उसकी मां भी संक्रमित हुई थी। गुरुवार को एम्स से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया।


जनकपुरी निवासी 46 वर्षीय मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि बीते बुधवार को हुई थी।


इसके बाद उनके परिवार में मौजूद 9 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। इनमें से आठ की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि एक पॉजीटिव केस मिला था। विभाग के अनुसार 46 वर्षीय मरीज की 69 वर्षीय मां कोरोना वायरस से ग्रस्त पाई गई। दिल्ली में अभी तक जनकपुरी इलाके से ही कोरोनावायरस के चार मामले सामने आ चुके हैं।

अन्य समाचार