चलाया गया वाहन जांच अभियान

पुलिस-रफीगंज भदवां पथ डाकबंगला रोड में विधि व्यवस्था के लिए वाहन चेकिग अभियान चलाया। एएसआइ सुनीता देवी एवं पुलिस बल द्वारा चलाए गए चेकिग अभियान में कई वाहनों की जांच किया गया, जिसमें कागजात या हेलमेट के अभाव में तीन बाइक से तीन हजार रुपये फाइन किया गया। जो सरकारी राजकोष में जमा किया गया।थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने बताया कि क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाहन जांच की गई है। वही आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। जिस पर लोगों को ध्यान देने की जरूरत है। लोग सतर्क एवं सजग रहेंगे तभी दुर्घटनाओं पर कंट्रोल होना संभव है। बाइक सवार हमेशा हेलमेट पहन कर ही सवारी करें। इससे विषम परिस्थिति में हेलमेट ही आपकी रक्षा करेगा। चेकिग के दौरान पदाधिकारी को वाहन के कागजात अवश्य दिखाएं। वाहन से संबंधित सभी कागजात साथ लेकर चलें।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार