सीवान: नाले से पुलिस ने महिला का शव बरामद किया, हत्या की आशंका

थाना क्षेत्र के निकरी नदी नाला से शनिवार की शाम पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया है। महिला की पहचान बलहूं डीहूं टोला निवासी स्व. छोटे लाल यादव की पुत्री पुष्पा देवी के रूप में हुई है।
#img#पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला की हत्या करने के बाद उसके परिजनों ने शव को निकरी नदी नाला में फेंक दिया है। शनिवार के शाम में चरवाहा नाले के पास भैस चरा रहें थे। इसी दौरान शव को देखा। उसके बाद उनलोगों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच कर नाले से शव को बाहर निकलवाया।
पुलिस ने बताया कि पुष्पा ने घर से भागकर एक रिश्तेदार से शादी कर ली थी। पुष्पा देवी अभी कुछ दिन पहले ही अपने घर बलहूं डीहू टोला अपने चाचा के घर आई थी। पुलिस को शंका है कि बदनामी के डर से चाचा सहित अन्य परिजनों ने विवाहिता की हत्या कर शव को निमकरी नदी नाला में फेंक दिया होगा।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि हत्या है या आत्महत्या पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद महिला के परिजन घर छोड़ फरार हो गए है। बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

अन्य समाचार