मंजर को बचाने को ले चिंतित हैं किसान

संसू कोचाधामन (किशनगंज): क्षेत्र में आम के पेड़ों में आए मंजर देख किसान उत्साहित हैं। अगर आंधी तूफान नहीं आया और मंजर सुरक्षित रहा तो इस बार आम की अच्छी पैदावार की उम्मीद की जा रही है। पेड़ों पर लगे मंजर से डालियां भर गई है। यूं तो प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न प्रजाति के पेड़ लगे हैं लेकिन यहां सबसे मशहूर आम की प्रजाति सूरजापूरी आम है। किसान अताउर रहमान, महेश साह, मंजूर आलम, अंजार आलम ,भरत सिंह, जकी अनवर, सलमान अख्तर आदि का कहना है कि इस बार आम के पेड़ों पर अच्छी खासी मंजर लगी है। पेड़ों पर मंजर देखकर मन तो खुश हो जाता है। लेकिन इसे कैसे बचाया जाए इसकी चिता भी सता रही है। इस बाबत प्रखंड कृषि समन्वयक मुमताज अहमद ने बताया कि मंजर लगने के समय से लेकर फल मझोले आकार के होने तक पेड़ों पर तीन बार छिड़काव करना अनिवार्य है, जिसके लिए कोलेरो पायरी पोस का छिड़काव किया जा सकता है। प्रथम दौर के छिड़काव में दवा की मात्रा हल्का होना चाहिए। दवाई का छिड़काव करने से पेड़ों पर फल अधिक लगते हैं। दाने बनते समय नमी की मात्रा बगीचे में बना रहना चाहिए। उन्होंने बताया कि आम के मंजर को इस समय प्रारंभिक दौर से बचाना बहुत जरूरी होता है। जो घरेलू उपचार के साथ-साथ वैज्ञानिक उपचार से बचाया जा सकता है। जरुरत पड़े तो हर सात दिनों के बाद छिड़काव किया जा सकता है। साथ ही पेड़ों के जड़ से पांच से छह फीट तक चुना कली की सफेदी करने से कई रोग से बचाव होता है। अधिक जानकारी के लिए किसान भाई पंचायत कृषि सलाहकार से संपर्क कर सकते हैं।

मवेशी अस्पताल में डॉक्टर नहीं रहने से पशुपालक परेशान यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार