फ्रांस से लौटे युवक को खोजने पहुंची मेडिकल टीम बैरंग लौटी

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रहने को निर्देशित किया गया है। विदेश से लौटे लोगों की सूचना पर संभावित खतरे को लेकर उनकी स्वास्थ्य जांच करने को निर्देशित किया गया है। इसी आलोक में धोनी गांव के एक युवक के फ्रांस से लौटकर आने की सूचना मिलने पर पहुंची मेडिकल टीम को गांव से बैरंग लौटना पड़ा। तारापुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बीएन सिंह मेडिकल टीम के साथ फ्रांस से लौटे युवक विवेक जायसवाल के घर तारापुर के धौनी गांव स्वास्थ्य जांच करने पहंचे। चिकित्सकों की टीम को विवेक की चाची से मुलाकात हुई। विवेक की चाची ने बताया कि विवेक अपनी बीमार मां को इलाज के लिए दिल्ली लेकर गया हुआ है। उन्होंने बताया कि विवेक वर्षों से पुणे में एक अच्छे कंपनी में कार्यरत हैं। कंपनी ने छह माह के लिए विवेक को फ्रांस भेजा था। जहां से वो एक मार्च को स्वदेश लौटे हैं। होली में विवेक गांव में था सभी के साथ मिलकर होली खेली। वह पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि विवेक मां की इलाज के बाद दिल्ली से पुणे लौट जाएंगे। मिली जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विवेक से फोन पर संपर्क स्थापित कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

कारखाना को मिला 140 टन हाइड्रोलिक क्रेन और टावर कार का काम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार