संगठन मजबूती को लेकर सेक्टर बनाकर अभियान चलाने का निर्णय

सहरसा। संगठनात्मक मजबूती के लिए महिषी उत्तरी भाग मंडल भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने क्षेत्र को चार सेक्टर में विभक्त कर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस बाबत महिषी उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पन्ना लाल साह ने बताया कि चार सेक्टरों के लिए संयोजक, प्रभारी एवं सहप्रभारी का चयन किया गया। महिसरहो, तेलहर एवं पस्तवार पंचायत को मिलाकर बने सेक्टर के लिए अर्जुन साह को संयोजक, शिवकुमार पासवान को प्रभारी तथा अरविद कुमार की सह प्रभारी बनाया गया है। आरापट्टी, कुंदह एवं तेलवा पूर्वी को मिलाकर बने सेक्टर के लिए घूरन ठाकुर संयोजक, अशोक राय प्रभारी एवं शिवनंदन गुप्ता सह प्रभारी, तेलवा पश्चिमी, वीरगांव एवं भेलाही को मिलाकर बने सेक्टर के लिए रामविनय यादव संयोजक, चंद्रकुमार यादव, प्रभारी एवं अशोक साह सह प्रभारी तथा बघवा एवं मनोबर को मिलाकर बने सेक्टर के लिए दिलीप सिंह संयोजक, गौरीशंकर पासवान प्रभारी एवं भरत चौधरी सह प्रभारी बनाये गए हैं। उनके मनोनयन पर उत्तरी भाग मंडल भाजपाइयों ने प्रसन्नता जताते बधाई दी है।

प्रार्थना से दूर होती है परेशानी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार