भूमि विवाद में मारपीट, आठ घायल

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग रविवार को आपस में भिड़ गए। इस बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष आठ लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद उचकागांव व नगर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।

बताया जाता है कि मनबोध परसौनी गांव निवासी मनन सिंह व सुभाष सिंह के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा था। इसी बीच रविवार को दोनों पक्ष विवादित जमीन पर अपना हक जताते हुए गाली-गलौज करने लगे। गाली-गलौज के दौरान कुछ लोगों ने फरसा व लाठी डंडा से हमला कर एक पक्ष के मनन सिंह, धीरज सिंह, नीरज सिंह, ढोलू सिंह व लालबाबू सिंह तथा दूसरे पक्ष के सुभाष सिंह, सतेन्द्र सिंह, रतिकांत सिंह को घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने दोनों पक्ष के घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वही हिसक झड़प की सूचना के बाद उचकागांव थानाध्यक्ष किरण शंकर व नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई।
भव्य कलश यात्रा के साथ विष्णु महायज्ञ प्रारंभ यह भी पढ़ें
इनसेट
सदर अस्पताल परिसर में दोबारा भिड़े घायल
गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के मनबोध परसौनी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्ष के घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। इसी बीच कुछ लोग अस्पताल में भर्ती घायलों से इमरजेंसी कक्ष में घुसकर मारपीट करने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने मारपीट करने पहुंचे तीन लोगों को हिरासत में लेकर नगर थाना भेज दिया। हिरासत में लिए गए युवकों के पास से पुलिस ने एक चाकू भी बरामद किया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार