जन अधिकार पार्टी मजबूत करेगी संगठन

जहानाबाद। जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक की जिला इकाई की बैठक में संगठन को मजबूत बनाए जाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एजाज अहमद शामिल हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पु यादव के नेतृत्व में संगठन मजबूत होता जा रहा है। वे जनता के सवालों को लेकर आवाज उठाते हैं। जब संकट की स्थिति उत्पन्न हुई तो हमारे नेता चुप नहीं बैठे। इस मौके पर प्रदेश महासचिव संदीप सिंह समदर्शी, सुमन जेवा, अभय यादव, नुनु रजक, विनय बिहारी, मनीष यादव आदि लोग भी मौजूद थे। सभी लोगों ने सर्वसम्मति से 15 अप्रैल तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया।

बच्चे के खाते में भेजी जाएगी एमडीएम की राशि यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार