मजदूरी करने से मना करने पर घर में घुसकर हमला, तीन घाल

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में कम मजदूरी मिलने के कारण काम करने से इन्कार करने पर एक मजदूर के घर में घुस कर लाठी डंडा से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां तीनों घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि परसौनी गांव एक व्यक्ति मकान बनवा रहे हैं। इसी गांव के निवासी सतेंद्र मुसहर मकान निर्माण में मजदूर के रूप में काम करते थे। लेकिन मकान मालिक इन्हें प्रतिदिन दौ सौ रुपया मजदूरी देते थे। जिससे तंग आकर सतेंद्र मुसहर ने मजदूरी करने से इन्कार कर दिया। बताया जाता है कि मजदूरी करने से इन्कार करने से नाराज मकान मालिक कुछ लोगों के साथ मंगलवार की सुबह सतेंद्र मुसहर के घर पहुंच कर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी डंडा से हमला कर सतेंद्र मुसहर, उनकी पत्नी पिकू देवी तथा भाई जितेंद्र मुसहर को मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोग तीनों घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार