मरियम मुर्मू मामले में हत्यारोपित चकाई बाजार से गिरफ्तार

जमुई। चकाई पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोठिया गांव स्थित बथनाकोला जंगल से दो दिन पूर्व बरामद मरियम मुर्मू के शव मामले में हत्यारोपित किए गए उसके प्रेमी युवक को चकाई बाजार से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक सामेल टुड्डू चकाई थाना के पोझा पंचायत के बाराकोला गांव का निवासी है। चकाई पुलिस इंस्पेक्टर राजीव तिवारी ने बताया कि मरियम मुर्मू की लाश बरामद होने के बाद उसके पिता सिमोन मुर्मू ने सामेल टुड्डू पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया था जिसके बाद चकाई पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई थी। इसी क्रम में सूचना मिली कि वह चकाई बाजार आया हुआ है जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सामेल से चकाई पुलिस पूछताछ कर रही है। दो दिन पूर्व चकाई थाना करी बरमोरिया पंचायत के तेलंगा निवासी और मैट्रिक की छात्रा मरियम मुर्मू का शव बथनाकोला जंगल में एक नीम के पेड़ से दुपट्टा में टंगा हुआ पुलिस ने बरामद किया था जिसके बाद पुलिस इस मामले को प्रथम ²ष्टया सोसाइड मान रही थी लेकिन शव बरामद करने के कुछ ही देर बाद मृतका के पिता सिमोन ने थाना में आवेदन देकर सामेल टुड्डू पर हत्या का आरोप लगा दिया था।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार