चनावे जेल में नए कैदियों के लिए बनाया गया अलग वार्ड

गोपालगंज : कोरोना को लेकर चनावे मंडलकारा प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क है। जेल में बंद कैदियों को पंपलेट के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जेल लाए जाने वाले नए महिला व पुरूष कैदियों के लिए अलग-अलग वार्ड बनाया गया है। इसके साथ ही जेल में ही कैदी मॉस्क बना रहे हैं। जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कोरोना को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बंदियों से मुलाकाती अगले एक सप्ताह तक बंद कर दी गई है। चुनिदा बंदियों को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। अधिकांश बंदियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से पेशी हो रही है। उन्होंने बताया कि दो पुराने आमद वार्ड के साथ ही एक नया पुरुष और एक महिला आमद वार्ड बनाया गया है। कोई भी नया कैदी आने पर पहले उसे इसी वार्ड में तीन दिन तक रखा जाएगा। इसके बाद स्वस्थ पाए जाने पर ही नए कैदी को सामान्य वार्ड में भेजा जाएगा। पूरे जेल परिसर में ब्लीचिग पाउडर और फिनायल का प्रतिदिन छिड़काव किया जा रहा है। जेल में जितने भी कर्मी हैं, वे मॉस्क लगाकर अपनी ड्यूटी कर रहे है । उन्होंने बताया कि मंडल कारा में दो सिलाई मशीन द्वारा कैदी मॉस्क तैयार कर रहे हैं। प्रतिदिन लगभग सौ मॉस्क बनाया जा रहा है। दूसरे जेल के कारा उद्योग द्वारा निर्मित कपड़े से मॉस्क तैयार किया जा रहा है। चनावे मंडलकारा में 12 सौ मॉस्क की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि जेल में मॉस्क की आपूर्ति पूरी होने के बाद खुले बाजार अथवा अन्य जेलों में यहां बने मॉस्क की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए जेल के अंदर कैदियों को एक घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। किसी भी कैदी में अब तक कोराना वायरस का लक्षण नहीं मिला है।

एक्सरे में किशोर के सीने में दाहिने तरफ मिला दिल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार