नगर परिषद में दो बचे सैरातों की भी हो गई बंदोबस्ती

बुधवार को नगर परिषद के शेष बचे दो सैरातों की बंदोबस्ती की गई, जिसमें मुकेश कुमार ने 6,33,655 का उच्चतम डाक बोलकर रोड साइड गुदड़ी एवं मछली मार्केट का एवं मोहम्मद मोइनुद्दीन ने 1,20,761 रुपये का उच्चतम डाक बोलकर स्लाटर हाउस का बंदोबस्ती प्राप्त किया। इससे पहले सोमवार को बस स्टैंड की बंदोबस्ती 20,1526 एवं ऑटो स्टैंड की बंदोबस्ती 14,90,001 रुपये में किया गया था। मुख्य पार्षद सोनी देवी एवं उपमुख्य पार्षद पुष्पा देवी की उपस्थिति एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारी जमाल अख्तर अंसारी की देखरेख में सैराट बंदोबस्ती कराई गई। इस मौके पर सिटी मैनेजर मोहम्मद शफी अहमद भी उपस्थित रहे। ईओ ने बताया कि चार सैरातों बंदोबस्ती की गई है। यह नगर परिषद का आंतरिक संसाधन होता है। आंतरिक संसाधन के राजस्व में वृद्धि हुई है और इससे शहर के विकास को गति मिलेगी।

पुराने जड़ों को मजबूत करने में जुटे भाजपा जिलाध्यक्ष यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार