भूमि विवाद में चली तलवार, दो पक्षों से सात घायल

पूर्णिया। थाना क्षेत्र के ढीबूटोला गाव में गुरूवार को भूमि विवाद में जमकर लोगों ने तलवार भाजा। जिसमें चार लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। सभी को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहा उनका इलाज चल रहा है। जबकि पुलिस मामले की जाच कर रही है। घटना के बारे में रामपुर परिहट पंचायत के सरपंच अशोक मंडल ने बताया कि स्व लक्ष्मण मंडल, स्व भरत मंडल एवं वकील मंडल के नाम से खतियानी सिकमी 39 डिसमिल का है, जिसको सभी भाईयों ने अपने जिंदा काल में ही बराबर बाट लिया था तथा घर बनाकर रहने लगे थे। इसी बीच उस जमीन में से भरत मंडल ने अपने जिंदाकाल में ही अपने तथा अपने पुत्र पूरण मंडल के नाम से 24 डिसमिल का पर्चा बना लिया। बुधवार की रात अचानक भरत मंडल के वारिशों ने उस पर्चावाली जमीन पर घर बना लिया तथा रास्ता को भी बंद कर दिया। सुबह जब अन्य दो भाईयों स्व लक्ष्मण मंडल एवं वकील मंडल के परिवारों ने घर बना देखा तब वे अवाक रह गए तथा जैसे ही वे मना करने गए। उनपर हमला बोल दिया गया। जिसमें जमकर तलवार एवं लाठिया भाजी गई।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार