शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म

संवाद सहयोगी, किशनगंज: शादी करने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती हो जाने के बाद युवक द्वारा जबरन गर्भपात कर शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा शुक्रवार को उस वक्त हुआ, जब पीड़िता न्याय की गुहार लेकर जियापोखर थाना जा पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर जियापोखर निवासी क्वैक डॉक्टर मुकर्रर इशा पिता मो. अतीक के विरुद्ध आइपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ 4 पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता के परिजनों ने एक वर्ष पूर्व उसका रिश्ता मुकर्रर इशा के साथ तय कर दिया था, लेकिन बड़ी बहन की रूकशदी नहीं होने व पीड़िता के नाबालिग होने के कारण दोनों का निकाह नहीं हुआ था। इसके बावजूद इशा का पीड़िता के घर आना जाना लगा रहा। एक दिन पीड़िता को घर में अकेली देख कर आरोपित ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बाद में आपसी रिश्ते की दुहाई देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। एक माह पूर्व जब पीड़िता ने इसकी जानकारी आरोपित इशा को दी तो उसने धोखे से पीड़िता का गर्भपात करा दिया। इधर एक सप्ताह पूर्व आरोपित ने दूसरी लड़की के साथ निकाह कर लिया। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़िता मंगलवार को इशा के घर पहुंची। उसे देखते ही इशा आग बबूला हो गया और पीड़िता की बेरहमी से पिटाई कर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इशा ने पीड़िता को ऑटो से उसके घर के समीप छोड़कर कर फरार हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए ठाकुरगंज पीएचसी में भर्ती कराया। इलाज के बाद समस्या के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर पंचायती की गई। इशा के भरी पंचायत में शादी करने से साफ इंकार करने के बाद पीड़िता न्याय की गुहार लेकर जियापोखर थाना जा पहुंची।
मस्जिदों में मांगी गई दुआएं यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार