फारबिसगंज में ऑटो व ट्रैक्टर की टक्कर में एक की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल

अररिया। फारबिसगंज के सुभाष चौक जोगबनी मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम एक ऑटो व ट्रैक्टर की सीधी टक्कर में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस ने सभी को अनुमंडल अस्पताल लाया गया। चिकित्सक अली अकबर अंसारी ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान समाचार प्रेषण तक नहीं हो पाई थी। वहीं गंभीर रूप से घायलों में मदन लाल साह पिता स्व. चलित्र साह निवासी खजुरबारी कॉलोनी, जोगबनी, विकास कुमार पिता वीरेंद्र झा, भदेश्वर वार्ड संख्या तीन और झबरू ठाकुर पिता शिर्थी ठाकुर मटियारी वार्ड संख्या चार निवासी हैं। घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सभी लोग स्थानीय पटेल चौक से ऑटो संख्या बीआर 38 पी 3725 में सवार होकर जोगबनी की ओर जा रहे थे। इसी बीच सुभाष चौक विश्वकर्मा मंदिर के आगे सामने से आ रहा एक ट्रैक्टर से सीधी टक्कर हो गई। घटना के बाद ऑटो व ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए। चिकित्सक अली अकबर अंसारी ने कहा कि गंभीर रूप से घायल युवक झबरु को रेफर कर दिया गया है।

जमीन विवाद में युवक की हत्या, मकई के खेत में मिला शव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार