भाजपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाईयां

संवाद सहयोगी, किशनगंज : सूबे में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने में प्रदेश कोषाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी होती है। पिछले कार्यकाल में जिस ईमानदारी और निष्ठा से कोषाध्यक्ष पद पर रहते हुए डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल द्वारा कार्य किए गए। इससे प्रदेश स्तर पर भाजपा को मजबूती मिली। यही वजह है कि डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल को दोबारा भाजपा का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष सुशांत गोप ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के दोबारा कोषाध्यक्ष बनने से पार्टी को प्रदेश स्तर पर मजबूती मिलेगी। इनके नेतृत्व में पार्टी का संरचनात्मक और संगठनात्मक विकास निश्चित ही संभव है। अधिक से अधिक प्राथमिक सदस्य भी बनेंगे। जिससे कि अधिक से अधिक युवा कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से अवगत होते हुए सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी पार्टी की विचारधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा सकें। डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के दोबारा प्रदेश कोषाध्यक्ष बनने पर जिला भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किए। इस दौरान मुख्य रूप से महामंत्री राजेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी जय किशन प्रसाद, महामंत्री लखन पंडित, उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू, पंकज कुमार साहा उर्फ मानू, कुमार विशाल, संजय उपाध्याय, रतिराम स्वर्णकार, शंकर दास सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार