जनता क‌र्फ्यू को ले किया जागरूक, भागीदारी निभाने का आह्वान

संवाद सूत्र, राघोपुर (सुपौल): प्रखंड क्षेत्र स्थित भगता टोला में शुक्रवार को कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया। पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के सचिव रहे राजा रवि ने कोरोना वायरस क्या है, इसके क्या लक्षण हैं, इससे कैसे बचा जाए इन सभी विषयों पर उन्होंने लोगों को जागरूक किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी की गई सूचनाओं के अनुसार लोगों को जानकारी दी गई। उन्होंने जनता क‌र्फ्यू के बारे में भी बताया और इसमें भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कहा कि इस संकट की घड़ी में हमें डरना या घबराना नहीं है, बल्कि साथ मिलकर पूरी समझदारी दिखाते हुए इस महामारी से अपने देश को बचाना है। दिव्य महादेव जनकल्याण ट्रस्ट के सचिव महादेव मेहता ने कहा कि अभी तक इसका टीका उपलब्ध नहीं है। इसलिए अभी बचाव ही सर्वोत्तम उपाय है। हमें शारीरिक एवं मानसिक शक्ति मजबूत करनी होगी। कार्यक्रम में अर्जुन कुमार, वासुदेव साह, अनिल कुमार सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

पहले लीग मैच में रतनपुर ने दी समदा को मात यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार