चार वर्षों से प्रभार के भरोसे हैं राजपुर का शिक्षा विभाग

बक्सर : राजपुर प्रखंड का शिक्षा विभाग विगत चार वर्षो से प्रभार के भरोसे ही चल रहा है। स्कूलों का मॉनीटरिग से लेकर अन्य सभी काम यहां पर मौजूद बीआरपी द्वारा किया जाता है। वर्ष 2016 के बाद परमानंद कुमार को प्रभार दिया गया है, लेकिन ये कभी-कभी दिखते थे।

पुन: जुलाई 2019 से शिक्षा विभाग के महकमे में फेरबदल के बाद अजय प्रसाद को राजपुर शिक्षा पदाधिकारी के तौर पर प्रभार दिया गया है। ये बक्सर, चौसा और राजपुर के प्रभार में हैं। ऐसे में इन्हें सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं गुरुवार को रहना अनिवार्य है। लेकिन, अधिकारी मुख्यालय पर उपस्थित नहीं रहते हैं। जिससे यहां के छात्रों और अभिभावकों को प्रत्येक दिन चक्कर लगाना पड़ता है। कई माह पहले केंद्र सरकार के निष्ठा योजना द्वारा प्रखंड के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। तब भी ये मौजूद नहीं रहे। एक महीना तक चले प्रशिक्षण के बाद सिर्फ एक दिन कुछ क्षण के लिए आए और पुन: गायब हो गए। इसके चलते लोगों को काम के लिए लोगों को बक्सर जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। प्रखंड के सभी 178 स्कूलों में समय से मॉनीटरिग नहीं होने पर शिक्षा व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कभी भी सही तरीके से शिक्षकों की मॉनीटरिग नहीं होती है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार