Quarantine के दौरान चक्र हीलिंग से करें अपनी बॉडी डिटॉक्‍स, तापसी पन्‍नू से जानें कैसे

पूरे देश में इस समय लॉकडाउन की स्थिति बनी हुई है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्‍स तक सभी सेल्‍फ क्वारंटाइन को सपोर्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्‍नू भी इस समय अपने घर में ही हैं। हमेशा बिजी रहने वाली तापसी भी इस समय covid-19 की वजह से देश में हुए लॉकडाउन को सपोर्ट कर रही हैं। इस समय के दौरान बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्नू, जो अपने शार्प फिचर्स और मुखर स्वभाव के लिए जानी जाती हैं, ने हमें कोरोनो वायरस कहर के बीच समय बिताने वाला सबसे ज्‍यादा प्रभावित करने वाला तरीका शेयर किया है। जी हां एक्‍ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्‍टोरी पर अपने डेली रुटीन को डिटेल में शेयर किया है, जिसमें उन्‍होंने अपने उठने से लेकर वर्कआउट के घंटों और दोपहर के भोजन तक सब कुछ बताया है। इस एक्टिविटी की लंबी लिस्‍ट में विशेष रूप से चक्र हीलिंग के लिए समर्पित समय भी शामिल था। आपको आश्चर्य हो रहा है न कि यह क्या है? तो हम आपको इसके बारे में विस्‍तार से बताते हैं।

चक्र, एक संस्कृत शब्द जिसका अर्थ है पहिया। प्राचीन हिंदू के अनुसार, प्रत्येक मानव के पास सात चक्रों या ऊर्जा केंद्रों की एक श्रृंखला होती है जो हमारे शरीर में किसी विशिष्ट बिंदु पर स्थित होती हैं। यह रीढ़ की हड्डी के आधार से सिर के शीर्ष तक शुरू होता है, जिसे किसी विशेष अंग से संबंधित माना जाता है।

चक्र की अवधारणा सदियों पुरानी है और हीलिंग में मदद करती है। वास्तव में, योग और आयुर्वेदिक उपचार भी चक्र की अवधारणा पर आधारित हैं। इसलिए, चक्र हीलिंग का अर्थ है किसी व्यक्ति की कार्यक्षमता को दोगुना करने के लिए शरीर में ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ावा देकर स्वास्थ्य को संतुलित करना और बढ़ावा देना।
न केवल भारत में, बल्कि हॉलीवुड के मशहूर सेलेब्‍स सहित दुनिया के दूसरे कोने के लोगों में भी यह हीलिंग थेरेपी काफी फेमस है। आज के बिजी और गतिहीन जीवन जीने के लिए, शायद ही किसी को रिलैक्‍स करने और सेल्‍फ-हीलिंग पर फोकस करने का समय मिलता है। अब, जबकि हर कोई लोगों से दूरी बनाकर अकेले रहने की कोशिश कर रहा है तो उसके पास खुद के लिए समय है, यह कुछ करने के लिए पूरी तरह से सही समय है जो आपकी आत्मा का उत्थान कर सकता है। इसके अलावा चक्र हीलिंग के कई अन्य फायदे भी है। आइए इसके बारे में विस्‍तार में जानें।

चक्र हीलिंग के फायदे
आज कई लोग शिकायत करते हैं कि वे अपने आस-पास के लोगों पर भरोसा नहीं कर पाते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि आपका रूट चक्र नहीं खोला गया है और इसलिए आपको असंतुलित, अस्थिर और असुरक्षित महसूस होता है। एक बार जब आपके चक्र खुले जाएगे, तो आप जुड़े रहेंगे और लोगों पर विश्वास करेंगे, जिससे आप कम घबराएंगे और भयभीत महसूस नहीं करेंगे।

यह फोकस करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चक्रों में से एक है क्योंकि यह एक निचले चक्रों को ऊपरी चक्रों से जोड़ता है। इसके अलावा, अगर आप एक देखभाल करने वाले, शांत और प्यार करने वाले व्यक्ति बनना चाहते हैं, तो इस विशेष चक्र पर ध्यान देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अगर यह चक्र कम-सक्रिय है, तो एक व्यक्ति मित्रहीन और कुछ उदास हो जाएगा।
जैसा कि फेमस कहावत है कि 'किसी भी चीज की अति खराब होती है' जैसा हीलिंग में लागू होता है। जिनके चक्र बहुत एक्टिव हैं, वे लालची बन सकते हैं और जीवन में भौतिकवादी चीजों की ओर आकर्षित हो सकते हैं। इसलिए एक संतुलन होना बेहद महत्वपूर्ण है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी के साथ जुड़े रहें।

अन्य समाचार