चैत्र नवरात्रि 2020: राशि के अनुसार मां दुर्गा को प्रसन्न करने के ये हैं मंत्र

Navratri 2020: नवरात्रि में मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा करने से सभी प्रकार की मनोकामना पूर्ण होती हैं. पूजा अगर मंत्रों से की जाए तो इसका प्रभाव बड़ जाता है. लेकिन जानकारी के अभाव में इस पूजा का पूरा लाभ लोग नहीं उठा पाते हैं. नवरात्रि में राशियों के अनुसार मंत्रों से मां दुर्गा को प्रसन्न करने से विशेष फल प्राप्त किए जाते हैं.

नवरात्रि के प्रथम दिन हिमालय की देवी माता शैलपुत्री की पूजा की जाती है. नवरात्रि का प्रथम दिन मां शैलपुत्री को समर्पित है. इस दिन से नवरात्रि आरंभ होते हैं. नवरात्रि में मां दुर्गा और उनके 9 स्वरुपों की पूजा करने से सुख-समृद्धि,यश, कीर्ति, पराक्रम, सौभाग्य और आरोग्य प्रदान करती हैं.
Navratri 2020: भगवान श्रीराम से है नवरात्रि का गहरा नाता, जानें नवरात्रि से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
राशि के अनुसार मां दुर्गा को प्रसन्न करने के मंत्र
मेष- ॐ महायोगायै नम:
वृषभ- ॐ कारक्यै नम:
मिथुन- ॐ घोराये नम:
कर्क- ॐ हस्त्नीयै नम:
सिंह- ॐ त्रिपुरांतकायै नम:
कन्या- ॐ विश्वरूपायै नम:
तुला- ॐ रोद्रवेतायै नम:
वृश्चिक- ॐ ऊध्र्वकेश्यै नम:
धनु- ॐ गजाननाय नम:
मकर- ॐ सिंहमुख्यै नम:
कुंभ- ॐ विषभौजीन्यै नम:
मीन- ॐ लम्बोष्ठयै नम:
बाधा दूर करने के मंत्र
जिन लोगों के जीवन में किसी भी प्रकार की बाधा, परेशान या फिर कोई संकट बना हुया है तो नवरात्रि के दौरान इस मंत्र का जाप करने से अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे. इस मंत्र का नवरात्रि के पूरे 9 दिन तक जाप करने से किसी प्रकार की दिक्कत होने पर आराम मिलता है. इस मंत्र का नित्य 108 बार जाप करना चाहिए.
मंत्र- ॐ सर्वमंये उपागल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते!!
चैत्र नवरात्रि 2020: माता शैलपुत्री की पहले दिन की जाती है पूजा, जानें पूजा विधि, कथा

अन्य समाचार