क्या अब भी आप सिगरेट पिएंगे

- सिगरेट पीने से आंखों में रक्त संचार घट जाता है। इससे निगाह कमजोर होती है।

- निकोटीन रक्तस्राव को घटाता है। अधिक सिगरेट पीने वालों की त्वचा में तापमान का अंश 4 डिग्री फारेनहाइट तक घट जाता है।
- निकोटीन के कारण शिराओं में संकुचन आता है, अत: दिल में आने वाले खून की मात्रा घट जाती है। सिगरेट पीने से शिरासंकोच तथा हृदय का दर्द आदि होता है।
- धूम्रपान से मुंह, गले, आवाज की नलियां, सांस की बड़ी व छोटी नालियों की श्लेष्मिक झिल्लियों में उत्तेजना आती है, अत: वहां कैंसर हो सकता है।
- निकोटीन भूख मिटाता है। यह आमाशय व आंत में उत्तेजना पैदा करता है। साथ ही आमाशय तथा आंत में खून के दौरे को भी घटाता है।
- निकोटीन छोटी आंत की ग्रंथियों के स्राव को भी घटाता है।
- सिगरेट पीने से मलतंत्र में सिकुड़ाव आ जाता है। परिणामस्वरूप प्रवाह तथा श्लैष्मिक झिल्लियों में प्रवाह होता है जिससे वहां घाव बन जाते हैं।
- सिगरेट पीने से रक्त के लालकणों की ऑक्सीजन वहन शक्ति घट जाती है। फलस्वरूप सांस फूलने की शिकायत हो जाती है।
- प्रतिदिन एक पैकेट सिगरेट पीने वाले की नेत्र-ज्योति 2० प्रतिशत कम हो जाती है।
- सिगरेट पीने वालों की सिगरेट न पीने वालों से कैंसरग्रस्त होने की 27 गुना अधिक संभावना होती है।
- विपिन कुमार

अन्य समाचार