भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली-भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

421 - इटली में वेनिस शहर की स्थापना।
1306 - रॉबर्ट ब्रूस को स्कॉटलैंड का नया राजा बनाया गया।
1700 - इंग्लैंड, फ्रांस और नीदरलैंड ने दूसरी उन्मूलन संधि पर हस्ताक्षर किये।
1807 - इंग्लैंड में सबसे पहले रेलवे यात्री सेवा की शुरुआत हुई।
1807 - ब्रिटेन की संसद ने दास व्यापार समाप्त कर दिया।
1821 - ग्रीस ने तुर्की से स्वतंत्रता हासिल की।
1898 - स्वामी विवेकानंद ने सिस्टर निवेदिता को अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया।
1905 - प्रसिद्ध भारतीय राजनेता मिर्जा राशिद अली बेग का जन्म।
1924- ग्रीक ने स्वयं को गणतंत्र घोषित किया।
1954- देश के पहले हेलिकाॅप्टर एस-55 को दिल्ली में उतारा गया।
1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
1989- अमेरिका में निर्मित देश का पहला सुपर कम्प्यूटर एक्स-एमपी 14 राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीजा मामले में छूट देने की घोषणा।
2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी ।
2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म 'कम्युटेशन रिसर्च लैबोरेटरीज' ने इंटरनेशनल फर्म 'याहू' से गठजोड़ किया।
2011 - देश में पारित सिक्का निर्माण अधिनियम 2011 के तहत नोट फाड़ने या सिक्के को गलाने पर सात साल की कैद का

अन्य समाचार