विनम्र आग्रह अगले 21 दिन आप जहां हैं वहीं रहें : हेमन्त सोरेन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि हरिद्वार में फंसे झारखण्ड के लोगों की मदद करें। मुख्यमंत्री ने राज्य के बाहर फंसे लोगों से अनुरोध किया है कि जो जहां है, उनका वहीं अगले 21 दिन तक रहना सुरक्षित है। राज्य के बाहर फंसे झारखण्ड के लोग कंट्रोल रूम न006512282201 पर फोन कर अपनी समस्या साझा कर सकते हैं।देवघर के लोग हरिद्वार में फंसे मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि देवघर के 25 लोग हरिद्वार में फंस गए हैं। तत्पश्चात मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से उन्हें मदद करने व फंसे लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अगले 21 दिन तक वहीं रहने का आग्रह किया है। नवरात्र की शुभकामनाएं। सभी से अनुरोध। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें मुख्यमंत्री ने झारखण्डवासियों को चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी से अनुरोध है। अनावश्यक घर से बाहर न निकलें। घर पर रहें। सोशल डिस्टेनसिंग बनाये रखें।

अन्य समाचार