बड़ा खुलासा: इस मामले में फायदेमंद भी साबित हो रहा है कोरोना वायरस

इंटरनेट डेस्क। इस समय कोरोना वायरस पूरी दुनिया के लिए विकट समस्या बना हुआ है। इसके कारण दुनिया भर में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन चीन से फैला ये खतरनाक वायरस दुनिया के लिए एक मायने में अच्छा भी साबित हो रहा है।


इस वायरस का ही परिणाम है कि आज वातावरण में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहे हैं। नासा ने सोशल मीडिया पर चाइना के वातारण को लेकर बड़ी जानकारी दी है।
नासा ने ट्विटर पर दो फोटो शेयर कर बताया कि कुछ समय में चाइना के वातावरण में बहुत ही ज्यादा परिवर्तन देखा गया है। इन दिनों चीन के वातावरण में जहरीली गैस और वातावरण को प्रदूषित करने वाली चीजों में काफी बड़ी मात्रा में सामने आई है। नास के अनुसार हर वक्त चाइना का काला दिखने वाला आसमान अब नीला नजर आने लगा है।

गौरतलब है कि चाइना ने अपने देश को लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया को बंद कर दिया है। इसी कारण यहां के वातारण में जहरीली गैस एवं प्रदूषण का प्रभाव कम हो गया है। दुनिया के कई देशों में इस वायरस के कारण लॉकडाउन कर दिया गया है। इससे भी वातावरण पर प्रभाव पड़ रहा है।

अन्य समाचार