विवाहिता को जलाकर मार डाला

आरा। एक विवाहिता की जलाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना कोईलवर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है। आग से झुलसी विवाहिता ने बुधवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने देवर व ससुर पर जलाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। मृतका 32 वर्षीय रिकी देवी कोईलवर थाना के जमालपुर निवासी रवि कुमार की पत्नी बताई जाती है। जानकारी के अनुसार पटना जिले के बिहटा थाना अंतर्गत देवकुली गांव निवासी रिकी देवी की शादी साल 2010 में कोईलवर थाना के जमालपुर निवासी रवि कुमार के साथ हुई थी। दांपत्य जीवन के दौरान दो पुत्र व दो पुत्री की प्राप्ति हुई है। इधर मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही रिकी को प्रताड़ित किया जा रहा था। तरह-तरह का लांक्षण भी लगाया जा रहा था। इधर आरोप है कि 17 मार्च को विवाहिता को जला दिया गया था। जिसे परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाए थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया था। इस बीच बुधवार को पटना में इलाज के दौरान विवाहिता ने दम तोड़ दिया। इधर मृतका के पिता रामेश्वर प्रसाद ने थाने में दर्ज कराई गई शिकायत में ससुर रामपूजन राम व देवर राजू पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। विवाहिता की मौत के बाद दो पुत्र सन्नी, सुमित व दो पुत्री सुष्मिता व सुहानी के सिर से मां का साया उठ गया है।

गैर जरूरी दुकानों को खोलने पर पकड़े गए दुकानदार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार