खुद होम आइसोलेशन के लिए सम्मानित किया डीएम ने

जहानाबाद : जिला प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से खुद और परिवार को बचाने के लिए घोसी प्रखंड के धनंजय कुमार को सम्मानित किया है। बीते 27 फरवरी को ओमान से घर लौटकर धनंजय ने अपने घर में चिकित्सकों के परामर्श के अनुसार 14 दिनों तक आइसोलेशन नियम का पालन किया। जिलाधिकारी नवीन कुमार ने ऐसे लोगों को सम्मानित करने के वादे अनुसार बुधवार को प्रशस्ति पत्र दिया।

डीएम ने लॉकडाउन के दौरान सरकारी आदेश का अनुपालन करने वाले सम्मानित करने और जमाखोरी व कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
कोराना से लड़ने को क्वारंटाइन कोषांग गठित यह भी पढ़ें
जिलाधिकारी ने बुधवार को समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो दुकानदार लॉकडाउन का नाजायज फायदा उठा कर मनमाना कीमत ले रहे हैं उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज करें। नागरिकों की शिकायत को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए अच्छे कार्य करने वालों को सम्मान और उल्लंघन करने वालों को दंडित करने का निर्णय लिया है। उन्होंने जिले के संबंधित व्यवसायियों से अनुरोध किया कि कोरोना वायरस की इस विकट परिस्थिति में आप एक अच्छे नागरिक होने का परिचय देते हुए लोगों को सही दाम पर वस्तु उपलब्ध कराएं। आवश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी करने वाले व्यवसायियों पर सख्ती के साथ कार्रवाई करने में जिला प्रशासन तत्परता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग इस विकट परिस्थिति में बेहतर कार्य कर रहे हैं उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घोसी प्रखंड के धनंजय कुमार 27 फरवरी को ओमान से अपना घर आए थे। चिकित्सकों द्वारा उन्हें 14 दिनों तक घर में रहने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने इस निर्देश का अनुपालन कर खुद के साथ ही अपने परिवार, समाज, जिला तथा राज्य को संक्रमण से बचाया। जिला प्रशासन द्वारा इसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। घोषी प्रखंड के वरीय प्रभारी पदाधिकारी -सह- जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम श्री राजेन्द्र प्रसाद सिंह द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
जिला नियंत्रण कक्ष, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा संबंधित चिकित्सा पदाधिकारियों के दूरभाष संख्या पर सम्पर्क किया जा सकता है। दूरभाष संख्या इस प्रकार है । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी निम्न दूरभाष नंबर पर दी जा सकती है।

- 1 मखदुमपुर - डॉ हेमन्त कुमार 9470003331 8544421450
2. रतनी फरीदपुर डॉ शंभु कुमार शशि मो नंबर 9470003325 8544421446
3. काको - डॉ शिव कुमार- 9470003335 8544421445
4. ओकरी, मोदनगंज -डॉ. विनोद कुमार चैधरी - 9470003334 9470003334
5. जहानाबाद- डॉ. अजय कुमार श्रीवास्तव - 9470003326 8544421451
6. घोसी - डॉ. विनय कुमार सिन्हा- 9470003328 854441444
हुलासंगज - डॉ. महेन्द्र प्रसाद - 9470003333 8544421447
7. काको - डॉ. शिव कुमार - 9470003335 8544421445
----------------
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार